कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा तक निकाला पैदल माच
राजस्थान में कांग्रेस विधायकों ने अपने आवास से विधानसभा तक आज गुरुवार सुबह पैदल मार्च निकाला। इस दौरान नेताओं ने अमेरिका से ट्रेड डील में देश के हितों से समझौते करने के आरोप लगाए।
विधानसभा की सीढिय़ों के बाहर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील में भारत के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। अमेरिका के दबाव में कृषि क्षेत्र और डेयरी का सामान भारत आएगा, जिससे हमारे किसानों को नुकसान होगा।

No comments