Breaking News

जयपुर में जल्द शुरू होगा फोरलेन एलिवेटेड रोड का काम


जयपुर के सांगानेर क्षेत्र को यातायात जाम से राहत दिलाने वाला बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रोड का काम जल्द ही धरातल पर शुरू होने जा रहा है। जेडीए ने नई टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसी महीने वर्कऑर्डर जारी करने की तैयारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि होली के बाद सांगानेर एलिवेटेड रोड का कार्य शुरू हो जाएगा।
एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले करीब 125 से अधिक मकान और दुकानों का डिमार्केशन कर उन्हें ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जाएंगे।

No comments