Breaking News

गाजियाबाद में बुजुर्ग से 23 लाख रुपये ठगे


गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देकर एक रिटायर्ड बुजुर्ग से 23.33 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने पीडि़त को निवेश पर 30 प्रतिशत मुनाफे का सपना दिखाया।
पीडि़त 70 वर्षीय बुजुर्ग खोड़ा निवासी सुरेश चंद्र शेखर ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया था, जहां खुद को स्टॉक मार्केट विशेषज्ञ बताने वाले कथित प्रोफेसर प्रेम प्रकाश एक फर्जी प्लेटफार्म के जरिए निवेश की सलाह दी।

No comments