दिव्यांग की इच्छा की पूरी, थाना प्रभारी ने पीठ पर बैठाकर थाने की कराई सैर
सामान्यतया समाज में लोगों के मन मस्तिष्क में पुलिस की रौबदार छवि कायम है और आमजन पुलिस थाने में कदम रखने में भी हिचकिचाता है। लेकिन डीडवाना पुलिस ने इसके ठीक उलट एक ऐसा काम किया जिसकी सराहना अब हर कोई कर रहा है।
दरअसल डीडवाना में एक दिव्यांग नदीम ने जीवन में कभी पुलिस थाना नहीं देखा और उससे अपनी यह इच्छा गश्त कर रहे थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो को बताई तो थाना प्रभारी ने खुद अपनी पीठ पर उसे बैठाकर पूरे पुलिस थाने की सैर कराई और पुलिस के कामकाज की भी जानकारी दी।

No comments