Breaking News

पालतू कुत्ते को पीटने पर भिड़ गए घराती और बराती


उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में पालतू कुत्ते को पीटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। वधू ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के सामने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों का लेनदेन कराकर मामला समाप्त कराया। मारपीट में वधू पक्ष से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जबकि वर पक्ष के दो लोग जख्मी हुए। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई की मांग नहीं की।  
मंडप से कुछ दूरी पर बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता, जिसे परिजन साथ लेकर आए थे, भौंकने लगा। आरोप है कि वर पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया। इस पर वधू पक्ष ने नाराजगी जताई, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं। 

No comments