Breaking News

इनकम टैक्स की रेड में दीवार के अंदर छिपे मिले करोड़ों के गहने


राजस्थान के दिग्गज कान्हा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी का आज 20 फरवरी को तीसरा दिन है और हर बीतते घंटे के साथ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. विभाग की अन्वेषण शाखा ने जयपुर में ग्रुप के एक ठिकाने पर एक 'खुफिया दीवारÓ का पता लगाया है, जिसे देखकर आयकर अधिकारी भी दंग रह गए. इस दीवार के पीछे बेहद शातिराना तरीके से एक स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया था. जब टीम ने इसे खोला, तो अंदर कई करोड़ रुपये की बेशकीमती ज्वेलरी बरामद हुई है. फिलहाल, आयकर विभाग के विशेषज्ञ इस ज्वेलरी का मूल्यांकन करने में जुटे हैं. 

No comments