सराफा बाजार में सुबह-सुबह गिरावट, सोना-चांदी हुआ सस्ता
सराफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के तूफान पर आज सुबह ब्रेक लग गया है। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल के वायदा कारोबार में सोना करीब 895 सस्ता होकर?1,57,860 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सोने की तरह चांदी की चमक भी आज कुछ फीकी नजर आ रही है। मार्च वायदा में चांदी की कीमतों में 2,333 से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जिससे इसका भाव 2,60,685 प्रति किलो के आसपास आ गया है।

No comments