राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू: चेकिंग के बाद दी एंट्री
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा का मनोविज्ञान विषय का पेपर और 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया।
परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को पूरी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
इस बार नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। बोर्ड द्वारा सभी जिलों के अभय कमांड सेंटरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।

No comments