कम दृश्यता के कारण इंडिगो की उड़ानों पर असर, यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी
देश के कई हिस्सों में खराब मौसम के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी कड़ी में देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने आज मंगलवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने बताया कि देहरादून, हैदराबाद और अगरतला में कम दृश्यता की स्थिति बनी हुई है, जिसका सीधा असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा है। इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के प्रस्थान और आगमन में देरी हो सकती है। इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि उनकी ग्राउंड और कस्टमर सपोर्ट टीमें यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं और पूरे सफर के दौरान सहयोग प्रदान करेंगी।

No comments