Breaking News

डीडवाना-कुचामन में कलेक्टर-एडीएम के खिलाफ आक्रोश


डीडवाना-कुचामन जिले में प्रशासनिक तंत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब लगभग सभी एसडीएम और तहसीलदार एकजुट होकर जिला कलेक्टर महेंद्र सिंह खडग़ावत और अतिरिक्त जिला कलेक्टर के खिलाफ सड़कों पर आ गए। 
इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को एक सामूहिक ज्ञापन भेजकर उच्चाधिकारियों पर गैर-कानूनी कार्यों के लिए दबाव बनाने, न्यायिक हस्तक्षेप करने और मानसिक प्रताडऩा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उन पर रास्तों, पायतन और खातेदारी भूमि पर नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने का दबाव बनाया जा रहा है।

No comments