Breaking News

परिवहन विभाग का टैक्स चोरों पर शिकंजा:चार कॉमर्शियल वाहन जब्त


झुंझुनूं जिले में बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ रहे व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जिला परिवहन अधिकारी मोनू मीणा के निर्देशन में विभाग की टीम ने निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाले चार बड़े उपस्कर वाहनों को जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से विभाग को करीब 6 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव की अगुवाई में टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और औचक निरीक्षण कर इन वाहनों को पकड़ा।

No comments