राजस्थान में 14.84 लाख पेंशनर्स ने नहीं करवाया सत्यापन, विभाग चिंतित
राजस्थान में 14.84 लाख पेंशनर्स ने सामाजिक पेंशन के लिए अपना सत्यापन नहीं करवाया है। इसके कारण इनकी पेंशन पर संकट खड़ा हो गया है। अब सरकार ने ऐसे पेंशनर्स के घर-घर पहुंचकर सत्यापन करवाना शुरू कर दिया है, जिन्हें सत्यापन में परेशानी आ रही है। इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को विशेष अभियान चलाकर फील्ड कार्मिकों से पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन करवाने को पत्र लिखा है। फील्ड कार्मिक वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले 14.84 लाख पेंशनर्स से मिलकर सत्यापन करवाएंगे।

No comments