Breaking News

9 मिनट में 4.5 किमी तक का सफर! जयपुर में यहां बनेगी 4 लेन एलिवेटेड रोड




जयपुर के सांगानेर मे जल्दी ही नई एलिवेटेड रोड बनने वाली है. करीब एक साल से प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट का काम अब जल्द शुरू होने वाला है. इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ऐसे में अब जल्द ही जेडीए द्वारा इसका वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, होली के बाद इस एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है. इससे पहले सड़क चौड़ाई में आ रहे करीब 125 से अधिक मकान और दुकानों का डिमार्केशन कर उन्हें नोटिस दिए जाएंगे. इसके बाद रोड़ को चौड़ा किया जाएगा.
एलिवेटेड रोड बनने के बाद यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. इसके तैयार होने से 4.5 किलोमीटर की दूरी मात्र 8 से 9 मिनट में तय की जा सकेगी, जिससे करीब 21 मिनट का समय बचेगा. 

No comments