घर में घुसा शातिर सूट चोर, बच्चों ने पकड़वाया
लुधियाना में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिन-दिहाड़े घरों में घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला 'ब्राइडफ्रेंड स्टूडियोÓ चलाने वाली एक महिला कारोबारी के घर का है, जहाँ एक शातिर चोर ने घुसकर लेडीज सूटों पर हाथ साफ करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी की बदकिस्मती रही कि घर में मौजूद नन्हे बच्चों की पैनी नजरों ने उसे बाथरूम में छिपे हुए दबोच लिया। वारदात के बाद इलाके के लोग इक्कठा हो गए और आरोपी को पुलिस के सावले कर दिया।

No comments