कोर्ट का सख्त आदेश, सरकारी विभाग की भूमि और कार्यालय होगा कुर्क, नोटिस चस्पा
राजस्थान सरकार और ठेका कम्पनी भारती कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच तीन दशकों से चल रहा कानूनी विवाद अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। न्यायालय के आदेश के बाद अधिशाषी अभियंता जल संसाधन विभाग डूंगरपुर जिले की आसपुर के सोम कमला आंबा बांध नहर खंड की भूमि और भवन को कुर्क करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। विभाग के कार्यालय, पुलिस थाने और सार्वजनिक स्थलों पर कुर्की के नोटिस चस्पा होने से समूचे महक मे में हड़कंप मच गया है।

No comments