Breaking News

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में क्राइम ब्रांच का खुलासा


बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी कांड में अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़े खुलासे किए हैं। मामले में क्राइम ब्रांच ने ये स्पष्ट किया है कि शूटर्स के निशाने पर रोहित शेट्टी ही थे। साथ ही क्राइम ब्रांच ने आरोपी हथियार सप्लायर और बिश्नोई गैंग का आपस में कनेक्शन स्पष्ट किया है।
मामले में जांच करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में आरोपी हथियार सप्लायर आसाराम फासले पिछले चार साल से बिश्नोई गिरोह के लिए गैराज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था। 

No comments