केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, धमाके के साथ लगी आग
चित्तौडग़ढ़ में केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से उसमें आग लग गई। बायलर फटने का धमाका इतना तेज था इसका 10 टन वजनी एक पार्ट 300 मीटर दूर पंचायत परिसर में जाकर गिरा। वहीं इसके दूसरे हिस्से एसडीएम और तहसील ऑफिस में जाकर गिरे। इससे वहां के छत की दीवार तक टूट गई।
इतना ही नहीं धमाके की गूंज पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। केमिकल फैक्ट्री में धमाके से बॉयलर के हिस्से 500 मीटर दूर घरों में भी जाकर गिरे। आग इतनी भीषण थी कि केमिकल फैक्ट्री के पास बनी स्क्रैप फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। मामला जिले के कपासन कस्बे में स्थित रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में सोमवार रात का है।

No comments