Breaking News

अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट


अनुपम खेर के नाम से सोशल मीडिया पर किसी ने नया अकाउंट किसी ने बनाया है और अकाउंट पर उनकी ऑरिजनल वीडियो पोस्ट हैं. उस अकाउंट से उनके करीबी लोगों को फॉलो करने की रिक्वेस्ट जा रही है. सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के नाम से अकाउंट बनाकर पैसे ऐंठने के कई मामले सामने आए हैं. फर्जी अकाउंट्स से फिल्मों में निवेश कर मोटे फायदे का लालच दिया जाता है और लोग उनके झांसे में फंस भी जाते हैं. जब उनके दोस्तों ने अभिनेता से दूसरा अकाउंट खोलने का कारण पूछा, तब जाकर पता चला कि फेक है.अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया है कि उनका सिर्फ एक ही ऑरिजनल अकाउंट है.

No comments