एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पहुंचे तो गेट पर फंसा था 7 फीट लंबा और 10्यत्र वजनी अजगर,
कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह कर्मचारी ऑफिस खोलने पहुंचे। कार्यालय के मुख्य गेट पर करीब 7 फीट लंबा अजगर फंसा हुआ था। जैसे ही कर्मचारियों की नजर अजगर पर पड़ी, वे डर के मारे बाहर ही रुक गए और किसी ने भी ऑफिस में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटाई।
जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस पहुंचे थे लेकिन गेट पर अजगर को देखकर सभी बाहर ही खड़े रह गए।

No comments