Breaking News

हिमालय परिवार का शिष्टमण्डल एडीएम से मिला


श्रीगंगानगर में भारत की करीब 78000 वर्ग किमी. पर पाकिस्तान से मुक्त करवाने की मांग को लेेकर हिमालय परिवार का एक शिष्टमण्डल सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर  श्रीमती रीना छींपा से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि पाकिस्तान ने अपने निर्माण के साथ भारत के बड़े भू भाग करीब 78000 हजार वर्ग किमी. भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। यह क्षेत्र आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  के नाम से जाना जाता है। ज्ञापन मेें महामहिम राष्ट्रपति को अवगत कराया है कि 22 फरवरी 1994 को संसद के दोनों सदनों द्वारा सर्वसम्मति से पाकिस्तान के नाजायज कब्जे से पाक अधिकृत पीओके को मुक्त करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

No comments