Breaking News

गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में साका ननकाना साहिब की स्मृति में कीर्तन दरबार


श्रीगंगानगर के विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में साका ननकाना साहिब की स्मृति में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई गुरकीरत सिंह 'बूटाÓ व भाई सरबजीत सिंह ने वीर रस से ओत-प्रोत गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा प्रधान हरजीत सिंह जौली ने शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए संगत को साहस, सेवा व नाम-सिमरन का संदेश दिया। समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

No comments