जयपुर में बंद रहेगी शराब की दुकानें
राजस्थान में शराब की दुकानों के समय में बढ़ोतरी का फैसला अब विधानसभा सत्र के बाद ही लिया जाएगा. माना जा रहा है कि दुकानों के बंद होने का समय रात 8 बजे से बढ़ाकर 9 या 10 बजे तक किया जा सकता है. अंदरखाने इसकी तैयारियां भी चल रही हैं, लेकिन अंतिम निर्णय विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद ही होगा. राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी ने नई आबकारी नीति के विरोध में आज जयपुर में शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है. संगठन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और समय से पहले पुलिस की ओर से शटर बंद की कार्रवाई अनुचित है.

No comments