Breaking News

खाई में गिरी कार तो लोगों की मदद में जुटे ग्रामीण, पीछ से गाड़ी ने मारी टक्कर


डीग में बेकाबू होने के बाद 2 कारें एक-दूसरे के ऊपर पलट गई. कार में सवार 6 में से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. एक के बाद एक दो हादसे से लोगों की जान पर आफत आ गई. जब एक कार खाई में पलटी तो फंसे हुए घायलों के लिए स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए थे. इसी दौरान पीछे से आ रही अन्य कार ने लोगों को भी टक्कर मार दी. मौके पर पुलिस ने चार घायलों को कामां अस्पताल में भर्ती कराया. हालात गंभीर होने के चलते चारों घायलों को भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है.

No comments