विदाई के बाद ससुराल नहीं, 'इंटरव्यूÓ देने पहुंची दुल्हन
उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के बाद विदाई का एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया. दुल्हन को ससुराल ले जाने के बजाय दूल्हा उसे सरकारी नौकरी के इंटरव्यू के लिए सीधे विकास भवन ले गया. खास बात यह रही कि दुल्हन ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया.
शादी से एक दिन पहले अनिशा को पता चला कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उसका इंटरव्यू निर्धारित है. इसके बाद विदाई की रस्म पूरी होते ही मनोज अपनी दुल्हन को लेकर ससुराल जाने के बजाय सीधे आगरा जिला मुख्यालय विकास भवन पहुंच गया. वहां अनीशा ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया.

No comments