हरी मटर व टमाटर हो रहे सस्ते, बारीक हरी मिर्च हो रही महंगी
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मटर व टमाटर के दाम नीचे रहे। आज थोक मंडी में बारीक हरी मिर्च, भिंडी और ग्वार फली ही महंगे बिके। इनके अलावा फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, कद्दू, गाजर व मूली के दाम आज नीचे रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दाम सामान्य बने रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 7 रुपए तो प्याज के दाम 10 से 16 रुपए के बीच बिकी। इनके अलावा आज लहसुन के दाम 20 से 90 रुपए के बीच बिका।

No comments