पूर्व मंत्री इंदौरा के जन्मदिन पर लगाया मेडिकल कैम्प
श्रीगंगानगर में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरालाल इंदौरा के जन्मदिन के उपलक्ष में सोमवार को इंदिरा चौक के नजदीक स्थित जिला धानक धर्मशाला एवं जिला वाल्मीकि धर्मशाला परिसर में फ्री मेडिकल कैम्प लगाया गया।
इस फ्री मेडिकल कैम्प में जनसेवा हॉस्पीटल के श्वास रोग, नेत्र रोग, पेट व आंत रोग, गुर्दों व मूत्र रोग, हड्डी एवं जोड़ एवं रोग, स्त्री एवं प्रस्सूति रोग एवं जनरल मेडिसीन विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दी। इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।

No comments