दुनिया के सबसे बड़े खाटूश्यामजी लक्खी मेले का आगाज़
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा श्याम का विश्व प्रसिद्ध फाल्गुनी लक्खी मेला आज से शुरू हो गया है। यह मेला 28 फरवरी 2026 तक कुल 8 दिनों तक चलेगा। प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी ने इस बार करीब 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई है, जिसके लिए सुरक्षा और सुगम दर्शन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस बार बाबा श्याम के दरबार को अलौकिक रूप दिया गया है। करीब 120 बंगाली कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर मंदिर परिसर को भव्य फूलों और रोशनी से सजाया है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।

No comments