रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर राजस्थान से गिरफ्तार
मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर मुख्य शूटर को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में भाग गया था। गिरफ्तार किए गए शूटर को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है।

No comments