बीकानेर में दिनदहाड़े किसान की जेब से 35 हजार पार
बीकानेर शहर के पूगल फांटा बस स्टैंड स्थित एक आयरन स्टोर के आगे फल की दुकान पर आज सोमवार को फिर चोरी की वारदात सामने आई। यहां दो शातिर चोरों ने फल खरीद रहे एक किसान की जेब से 35 हजार रुपए पार कर लिए। ये रुपए एक गड्डी बनाकर जेब में रखे हुए थे। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद अब पुलिस दो युवकों की तलाश कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोरों ने बड़ी चालाकी से किसान को बातों में उलझाया और मौका पाकर उसकी जेब से नकदी निकाल ली।

No comments