Breaking News

पोकरण में सबसे बड़ा युद्धाभ्यास कल


राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार, 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास 'वायुशक्ति-2026Ó आयोजित किया जाएगा. यह अभ्यास अपनी भव्यता और सामरिक क्षमता के प्रदर्शन के कारण ऐतिहासिक माना जा रहा है. इस आयोजन की विशेष बात यह है कि देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू पहली बार स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर  'प्रचंडÓ में उड़ान भरेंगी. यह अवसर भारतीय रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

No comments