बहरोड़ में इनकम टैक्स की बड़ी रेड
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ इलाके में गुरुवार सुबह देश की दिग्गज प्लाई और लेमिनेट्स निर्माता कंपनी 'ग्रीनलैम लेमिनेट्सÓ के ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. रीको फेज-2 स्थित इस बड़ी कंपनी पर हुई कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में खलबली मचा दी है.
कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी. अलसुबह करीब 8 गाडिय़ों का काफिला अचानक कंपनी के गेट पर रुका. इन गाडिय़ों में दिल्ली और जयपुर की संयुक्त टीमों के आला अधिकारी सवार थे. उनके साथ भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात थे, जिन्होंने पहुंचते ही पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया.

No comments