Breaking News

जोधपुर में लगातार हो रही बाइक्स की चोरी:आज दो जगह से उठा ले गए बदमाश


जोधपुर में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वाहन चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर कमिश्नर रेट वेस्ट जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की दी घटनाएं सामने आई हैं।
बासनी थाने में रिपोर्ट में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाना निवासी जयेश मेवाड़ा ने बताया कि वह किसी जानकार से मिलने के लिए जोधपुर एम्स आया था। गेट नंबर 3 के सामने अपनी बाइक खड़ी करके मिलने चला गया। जब वापस आकर वहां देखा तो बाइक नहीं मिली। दूसरा मामला भगत की कोठी थाने में सामने आया है। 

No comments