अयोध्या में नया इंतजाम ! अब सामान की टेंशन खत्म
अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। राम मंदिर परिसर में आधुनिक लॉकर रूम की व्यवस्था लागू कर दी है, ताकि बढ़ती भीड़ के बीच दर्शनार्थियों को अपने सामान की सुरक्षा को लेकर परेशानी न उठानी पड़े।
मंदिर परिसर में चार अलग-अलग स्थानों पर अत्याधुनिक लॉकर रूम तैयार किए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत एक समय में लगभग 50 हजार श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल, बैग और अन्य निजी वस्तुएं सुरक्षित रूप से जमा कर सकेंगे।

No comments