अब शिक्षकों और एसएमसी सदस्यों के चखने के बाद ही बच्चों की थाली में आएगा भोजन
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने अब तक के सबसे सख्त निर्देश जारी किए हैं। मिड-डे मील आयुक्तालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अब स्कूलों में भोजन का वितरण 'चखने और परखनेÓ की कड़ी प्रक्रिया के बाद ही किया जाएगा।
मिड-डे मील आयुक्त विश्व मोहन शर्मा के अनुसार भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का पालन अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अनिवार्यता होगी।

No comments