भीलवाड़ा में हवाला के 24 लाख रुपए जब्त, दो युवक गिरफ्तार
भीलवाड़ा शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने आज गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र में गोलप्याऊ चौराहे के पास दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 24 लाख रुपए से अधिक हवाला राशि जब्त की है. पुलिस दोनों गिरफ्तार युवकों से जब्त हवाला राशि के बारे में पूछताछ कर रही है.
भीलवाड़ा शहर की कोतवाली थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने कहा कि थाना क्षेत्र के गोल प्याऊ चौराहे के पास दो संदिग्ध लड़के घूम रहे थे और उनके पास बैग में रुपए होने की सूचना भीलवाड़ा में प्रोबेशनर आईपीएस आयुष क्षोत्रीय ने दी थी. लड़कों से नाम पता पूछने के बाद बैग की तलाशी ली तो उसमें 500-500 और 200-200 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई मिलीं.

No comments