Breaking News

तीसरी शादी की तैयारी थी, मंडप में बैठे दूल्हे को दूसरी पत्नी ने दबोचा


उतरप्रदेश के सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में तीसरी शादी रचाने पहुंचे युवक को दूसरी पत्नी की शिकायत पर मछरेहटा पुलिस भरे मंडप से उठा ले गई। पीडि़ता का दावा है कि उसका दहेज प्रताडऩा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसने पहली शादी हरदोई जिले की एक महिला से भी की थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर तीसरे शादी कर रहे युवक को पकड़ कर थाने लाया गया है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत की, कि उसका पति महोली इलाके में अपनी तीसरी शादी कर रहा है, जबकि उसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधी है। इस शिकायत पर मछरेहटा पुलिस हरकत में आई। 

No comments