राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज़
प्रधानमंत्री ने अजमेर से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कुछ स्कूली छात्राओं को वैक्सीन लगाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने छात्राओं से संवाद भी किया।
मोदी ने कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 16,686 करोड़ रुपये की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं।

No comments