Breaking News

दिन में भीख और रात में लग्जरी कार की सवारी, दुबई पुलिस ने पकड़ा करोड़पति भिखारी


दिन में फटे कपड़े, थका हुआ चेहरा और लोगों से मदद की गुहार. लेकिन रात होते ही वही शख्स लग्जरी कार में घूमता था और आलीशान जिंदगी जीता था. दुबई से सामने आया यह मामला लोगों को चौंका देने वाला है. रमजान के दौरान सहानुभूति और दान की भावना का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने खुद को जरूरतमंद दिखाया और लोगों से पैसे जुटाता रहा. लेकिन जब दुबई पुलिस ने जांच की तो सच्चाई बिल्कुल अलग निकली. यह कोई मजबूर भिखारी नहीं बल्कि करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाला शातिर ठग निकला.

No comments