14 साल का बच्चा और मोमोज की लत! ठेले वाले को दे दिए लाखों के जेवर
उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय किशोर को मोमोज खाने की इतनी लत लगी कि उसने अपने ही घर के लाखों रुपए के जेवर एक स्ट्रीट वेंडर को दे दिए।
मामला तब उजागर हुआ जब बच्चे की बुआ अपने मायके गई और जेवर लेने के लिए अलमारी खोली। लेकिन अलमारी में कीमती गहने गायब थे। इस पर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगला दिया। बच्चे ने कबूल किया कि उसने धीरे-धीरे अलमारी से जेवर निकाले और रामपुर कस्बे में ठेला लगाने वाले मोमोज विक्रेता को दे दिए।

No comments