एसआई भर्ती-2025 एग्जाम दो दिन ही होगा
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 5 और 6 फरवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लगभग पौने आठ लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह भर्ती 1015 पदों के लिए है। आयोग ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर के अतिरिक्त अन्य विवरणों में 6 फरवरी तक ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर दिया है।

No comments