कृषि विभाग का ब्लॉक स्तरीय रोड रथ रवाना
श्रीगंगानगर जिला परिषद परिसर स्थित संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय से सोमवार को कृषि विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोाषण मिशन पौष्टिक अनाज योजनान्तर्गत 2025-26 का ब्लॉक स्तरीय रोड शो रथ 'समृद्ध विरासत संभावना भरपूरÓ को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीराम चौहान एवं सुरजीत कुमार संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार ने हरी झण्डी दिखाकर 'समृद्ध विरासत संभावना भरपूरÓ रथ को रवानगी दी।

No comments