एक क्विंटल दस किलो डोडा पोस्त सहित तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व राजियासर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नेशनल हाइवे पर स्कार्पियो में सवार पंजाब के तीन युवकों को एक क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा नम्बर की स्कार्पियो गाड़ी से एक क्विंटल दस किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है। गाड़ी में सवार पंजाब के मानसा जिले के सरदुलगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले सेमल ङ्क्षसह पुत्र जगसीर मजबी सिख, जसवंत सिंह पुत्र धीरा मजबी सिख व लवप्रीत सिंह पुत्र जसवंत ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया गया है।
No comments