Breaking News

25 दिन में हुई 3.35 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई


श्रीगंगानगर के कमीनपुरा स्थित शुगर मिल इस समय अपनी पूरी क्षमता से संचालित हो रही है। गन्ना पिराई सीजन को लेकर मिल में रफ्तार बनी हुई है। अब तक मिल में करीब 3 लाख 35 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई पूरी की जा चुकी है। इस वर्ष गन्ना पिराई का सीजन 24 दिसंबर से शुरू हुआ था। पिछले वर्ष सीजन में 15 लाख 92 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई थी।
मिल प्रशासन के अनुसार इस बार क्षेत्र में गन्ने की आवक बेहतर रहने की संभावना है। अनुमान है कि करीब 10 लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए मिल में आएगा। उत्पादन घटने का कारण किसानों द्वारा गन्ने के बजाय अन्य फसलों की बुवाई है जिसमें नरमा-कपास प्रमुख है। 

No comments