Breaking News

राजस्थान में तेज बारिश, ओले गिरे, कोहरा छाया:सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन


राजस्थान में आज से फिर मौसम बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं, 4 जिलों में में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं। बारिश से पहले धूलभरी हवा भी चली।
बारिश के बाद चल रही ठंडी हवा से गलन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बरसात-आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 12 जिलों में यलो अलर्ट है।
आंधी-बारिश का दौर रुकने के बाद दो दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश हो सकती है।

No comments