दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक में फंसकर आठ किलोमीटर तक घिसटती रही कार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार सुबह हुए हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई। दौसा जिला मुख्यालय पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। ट्रक में कार बुरी तरह फंस गई थी। कार करीब 8 किमी तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। गाड़ी में फंसे शव भी कार के साथ घिसटते चले गए थे। उन्हें निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा पापड़दा थाना इलाके में एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-193 के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ।

No comments