Breaking News

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर कांग्रेस गंभीर, जिला अध्यक्षों को दिया बड़ा आदेश


राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 45 जिलों में जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके तहत हाल ही नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों से कार्यकारिणी के लिए नामों की सूची मांगी गई है। कई जिलों से ये सूचियां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचनी भी शुरू हो गई हैं। हर जिले की कार्यकारिणी में 71 पदाधिकारी बनाए जाएंगे।प्रदेश में कांग्रेस संगठन के कुल 50 जिले हैं, जिनमें से 45 जिलों में हाल ही नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। 

No comments