Breaking News

जोधपुर में डीजीजीआई की बड़ी कार्रवाई, मशहूर टेंट हाउस के 8 ठिकानों पर छापेमारी


डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने जोधपुर शहर के नामी कारोबारी समूह सिंघवी टेंट हाउस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार सुबह जब शहर जाग ही रहा था, तभी डीजीजीआई की टीमों ने सिंघवी टेंट हाउस के 8 ठिकानों पर एक साथ दबिश दे दी. यह छापेमारी केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रतिष्ठान, कार्यालय, आलीशान मकान और फार्म हाउस पर भी टीम भी रेड हुई.
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई बड़ी जीएसटी चोरी की पुख्ता सूचना के बाद की गई है. जांच के दायरे में सिंघवी ग्रुप से जुड़ी फर्में आई हैं. इनमें संगठन हाउस, श्री लवली टेंट हाउस, श्री अक्षिता टेंट हाउस, सुनीता टेंट हाउस और अक्षत दीप टेंट हाउस के कार्यालय शामिल हैं.

No comments