राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलटर्:कोहरा ने बढ़ाई परेशानी
राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदले मौसम से सर्दी फिर से तेज हो गई है। शीतलहर के कारण सीकर,अलवार सहित कई जिलों के दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 29 और 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 31 जनवरी से एक वेस्टर्न डिस्र्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया के बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में रह सकता है।

No comments