प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझेगी, लियरजेट का ब्लैक बॉक्स बरामद
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान लेने वाले लियरजेट विमान हादसे की जांच में बड़ा कदम सामने आया है। हादसे के एक दिन बाद जांच एजेंसियों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। इस भीषण हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी।
बरामद किया गया ब्लैक बॉक्स दो अहम हिस्सों—फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से मिलकर बना है। जांच अधिकारियों के अनुसार, अब इन दोनों रिकॉर्डर्स का तकनीकी विश्लेषण किया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि विमान दुर्घटना का असली कारण क्या था।

No comments