इस साल खाटूश्याम मेला कम दिन का हो सकता है
सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर के फाल्गुन मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फरवरी में आयोजित होने वाले इस मेले के दिनों की संख्या घटाई जा सकती है। इसके साथ ही 21 फरवरी से होने वाले इस मेले में भक्तों को 5 और नए बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसमें दर्शन व्यवस्था से लेकर पार्किंग के नए स्पॉट भी शामिल हैं।
हर साल मेला 12 दिन का भरता है। पिछले कई सालों के आंकड़ों से देखा गया है कि मेले के शुरुआत के 4 दिन में भक्तों की संख्या 80 हजार से 1.30 लाख तक प्रतिदिन तक रहती है। जबकि आखिरी 8 दिन में करीब 20 लाख भक्त दर्शन करते हैं। ऐसे में मेले के दिन केवल 8 करने की तैयारी है।

No comments